Silver Price Today: कल की तेज गिरावट के बाद आज फिर चढ़े दाम, खरीदारी से पहले जानें 10 प्रमुख शहरों के भाव

Silver Price Today: कल 5000 रुपये सस्ते होने के बाद शुक्रवार को एक बार चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में चांदी की चमक बढ़ गई है। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव700 रुपए तक चढ़ी

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 10:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Price Today: कल 5000 रुपये सस्ते होने के बाद शुक्रवार को एक बार चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

Silver Price Today: कल 5000 रुपये सस्ते होने के बाद शुक्रवार को एक बार चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में चांदी की चमक बढ़ गई है। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव700 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,34,151 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं दाम?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों की चमक लौट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.46% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4317.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.54% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 64.345 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।


दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,49,900-2,54,900 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,45,000
मुंबई ₹2,45,000
कोलकाता ₹2,45,000
चेन्नई ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,45,000
पटना ₹2,45,000
जयपुर ₹2,45,000
अहमदाबाद ₹2,45,000
पुणे ₹2,45,000
बेंगलुरु ₹2,45,000
हैदराबाद ₹2,45,000
भोपाल ₹2,45,000
चंडीगढ़ ₹2,45,000
नोएडा ₹2,45,000
गुरुग्राम ₹2,45,000

 

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ला के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। पिछले दो सत्रों में स्थिर रहने के बाद, चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.4 फीसदी टूटकर 63.56 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी को किससे मिल रहा सपोर्ट

दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को एशियाई ट्रेडिंग के दौरान चांदी की कीमत (XAG/USD) थोड़ी बढ़कर $63.90 प्रति ट्रॉय औंस के आसपास पहुंच गई। कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद महंगाई की चिंताएं कम हुई हैं, जिससे चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। एनर्जी मार्केट में गिरावट देखी गई क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान एक चरणबद्ध समझौते पर विचार कर रहे हैं। इस समझौते में कतर के अधिकारी मध्यस्थता कर रहे हैं और बातचीत UN जनरल असेंबली के दौरान हो रही है। अगर यह समझौता होता है, तो ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी हट सकती है और रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फिर से खुल सकता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार जानकारों का कहना है कि सोने में लगातार बिकवाली के कारण इसकी कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। व्यापारियों ने इस कमजोरी के लिए कमजोर वैश्विक संकेतों और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली को जिम्मेदार ठहराया। चांदी पर अधिक असर पड़ा क्योंकि इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव अधिक होता है और औद्योगिक मांग से जुड़े होने के कारण इस पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिससे यह दिन के अंत में अपने पिछले बंद भाव से काफी नीचे रही।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 95.96 के स्तर तक गिरने से घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों को कुछ सहारा मिला, जिससे गिरावट की सीमा सीमित रही।

Commodity Corner: क्रूड की कीमतों में मामूली गिरावट, सोने में साप्ताहिक नुकसान की आशंका

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।