Credit Cards

केनरा बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज, दे रहा है 7.90% का इंटरेस्ट

Canera Bank Fixed Deposit Rates: केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। केनरा बैंक ने 3 करोड़ रुपये तक की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। RBI की बैठक से पहले बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को बढ़ाया है

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 3:12 PM
Story continues below Advertisement
Canera Bank Fixed Deposit Rates: केनरा बैंक (Canara Bank) ने ग्राहकों को तोहफा दिया है।

Canera Bank Fixed Deposit Rates: केनरा बैंक (Canara Bank) ने  अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। केनरा बैंक ने 3 करोड़ रुपये तक की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। RBI की बैठक से पहले बैंक ने एफडी की ब्याज  दरों को बढ़ाया है। केनरा बैंक ने 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम और 3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम वाली एफडी पर ब्याज दरों को 0.60 फीसदी तक बढ़ाया है।

केनरा बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज

केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 1 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर रिवाइज की गई हैं। केनरा बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। रिवीजन के बाद केनरा बैंक आम जनता को एफडी पर 4 प्रतिशत से 7.40 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4 प्रतिशत से 7.90 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।


केनरा बैंक की FD पर नई ब्याज दरें

केनरा बैंक अब 7 से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एपडी पर 4% की ब्याज दर और 46 से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर 5.25% की दर से ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक 91 से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.50 प्रतिशत ब्याज दर और 180 से 269 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 6.15 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां आपको कॉलेबल और नॉन कॉलेबल एफडी के रेट्स बताए गए हैं। कॉलेबल एफडी में समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं। नॉन कॉलेबल एफडी में समय से पहले पैसा नहीं निकाल सकते। अगर निकालेंगे तो चार्ज देना पडे़गा।

केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबकि जनरल और सीनियर सिटीजन को इतना मिल रहा है ब्याज

 

टाइम पीरियड

जनरल सिटीजन (कॉलेबल)

सीनियर सिटीजन (कॉलेबल)

जनरल सिटीजन

(नॉन कॉलेबल - 1 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक)

सीनियर सिटीजन

(नॉन कॉलेबल - 1 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक)

इंटरेस्ट रेट (% में) इंटरेस्ट रेट (यील्ड) इंटरेस्ट रेट (% में) इंटरेस्ट रेट (% में) इंटरेस्ट रेट (% में) इंटरेस्ट रेट (% में) इंटरेस्ट रेट (% में) इंटरेस्ट रेट (% में)

7 दिन से 14 दिन

4.00

4.06%

4.00

4.06%

NA

NA

NA

NA

46 दिन से 90 दिन

5.25

5.35%

5.25

5.35%

5.35

5.46%

5.35

5.46%

91 दिन से 179 दिन

5.50

5.61%

5.50

5.61%

5.60

5.72%

5.60

5.72%

180 दिन से 269 दिन

6.15

6.29%

6.65

6.82%

6.25

6.40%

6.75

6.92%

270 दिन से 1 साल से कम

 6.25

6.40%

6.75

6.92%

6.35

6.50%

6.85

7.03%

एक साल

6.85

7.03%

7.35

7.56%

7.00

7.19%

7.50

7.71%

444 दिन

7.25

7.45%

7.75

7.98%

7.40

7.61%

7.90

8.14%

एक साल से अधिक लेकिन 2 साल से कम

6.85

7.03%

7.35

7.56%

7.00

7.19%

7.50

7.71%

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम

7.30

7.50%

7.80

8.03%

7.40

7.61%

7.90

8.14%

3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम

7.40

7.61%

7.90

8.14%

NA

NA

NA

NA

5 साल से ज्यादा से 10 साल तक

6.70

6.87%

7.20

7.40%

NA

NA

NA

NA

Income Tax: एडवांस टैक्स, लेट आईटीआर, TDS जमा करने की जान लें डेडलाइन, दिसंबर में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।