केनरा बैंक ने बढ़ाया MCLR, महंगे होंगे सभी तरह के होम, कार और पर्सनल लोन, बढ़ जाएगा EMI का बोझ

Canera Bank: केनरा बैंक ने अपने सभी तरह के लोन महंगे कर दिये हैं। पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) और मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स (MCLR) को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Oct 06, 2022 पर 6:49 PM
केनरा बैंक के होम, कार और पर्सनल लोन ग्राहकों को लगने वाला है झटका।

Canera Bank MCLR: केनरा बैंक के होम, कार और पर्सनल लोन ग्राहकों को झटका लगने वाला है। केनरा बैंक ने अपने सभी तरह के लोन महंगे कर दिये हैं। पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) और मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स (MCLR) को बढ़ा दिया है। ये नई दरें कल 7 अक्टूबर 2022 से लागू हो जाएंगी। बैंक ने सभी समय अवधि वाले लोन पर ब्याज बढ़ाया है। लोन को महंगा बैंक ने RBI के 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद किया है।

केनरा बैंक ने बढ़ाया मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR)

ओवरनाइट से 1 महीने के MCLR पर केनरा बैंक ने दरों में 15 बीपीएस की बढ़ोतरी कर 6.90% से 7.05% कर दिया है। तीन महीने के एमसीएलआर पर दर में 15 बीपीएस की बढ़ोतरी कर 7.25% से 7.40% और छह महीने की एमसीएलआर पर दर को 15 बीपीएस बढ़ाकर 7.65% से 7.80% कर दिया है। एक साल के एमसीएलआर पर बैंक ने अपनी दर 1 बीपीएस 7.75% से बढ़ाकर 7.90% कर दी है।


इससे कम दर पर नहीं मिलेगा लोन

मिनिमम लैंडिंग रेट और इंटरनल बेंचमार्क के नीचे यानी उससे कम दर पर बैंक लोन नहीं दे सकते। इसे मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) के रूप से जाना जाता है। रेपो रेट और मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-आधारित लेंडिंग रेट आपस मे जुड़े हुए हैं। आरबीआई के रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने से यह 5.90% हो गई है। ये केनरा बैंक के ग्राहक जिन्होंने होम लोन ले रखा है, अब उनकी जेब पर असर डालने वाला है।

केनरा बैंक रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR)

केनरा बैंक ने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) दर को 50 आधार अंकों से बढ़ाकर 8.30% से 8.80% कर दिया। रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट जिसे RLLR के रूप में भी जाना जाता है, वह लैंडिंग रेट है जो RBI द्वारा निर्धारित रेपो रेट से जुड़ी होती है। हालांकि, कई ऐसे फैक्टर और भी हैं जो आपकी लोन की दरों को प्रभावित करते हैं। इसमें लोन अमाउंट, लोन टू वैल्यू रेशो आदि शामल है। ये RLLR से जुड़ा है तो इसके महंगे होने से सभी तरह के होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो जाते हैं।

बच्चे की स्कूल फीस से लेकर फॉरेन स्टडी तक का इंतजाम हो जाएगा, ऐसे बनाएं फाइनेंशियल प्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।