Get App

China Markets rally: इंडियन इनवेस्टर्स भी चीन के मार्केट में तेजी से कर सकते हैं मोटी कमाई, इन म्यूचुअल फंडों में करना होगा निवेश

चीन के स्टॉक मार्केट्स में सितंबर के आखिरी हफ्ते में आई जबर्दस्त तेजी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। एनालिस्ट्स का कहना है कि इंडिया के मुकाबले चीन का मार्केट सस्ता दिख रहा है। इसका मतलब है कि चाइनीज कंपनियों के स्टॉक्स में आगे तेजी की ज्यादा संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2024 पर 4:27 PM
China Markets rally: इंडियन इनवेस्टर्स भी चीन के मार्केट में तेजी से कर सकते हैं मोटी कमाई, इन म्यूचुअल फंडों में करना होगा निवेश
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन के स्टॉक्स मार्केट्स का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। लेकिन, निवेशकों को सिर्फ लंबी अवधि के लिए इस मार्केट में निवेश करना होगा।

हाल में चीन के स्टॉक्स मार्केट में आई तेजी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। इंडिया में तो इसकी ज्यादा चर्चा हो रही है। एनालिस्ट्स का कहना है कि चीन के स्टॉक्स मार्केट्स में निवेश करने के लिए विदेशी निवेशक इंडियन मार्केट्स से पैसे निकाल रहे हैं। दरअसल, चीन में सरकार और पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने इकोनॉमी की ग्रोथ बढ़ाने के लिए कई ऐलान किए हैं। इससे चीन के स्टॉक मार्केट्स में तेजी आई है। इससे चीन के स्टॉक मार्केट्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन फिर से 10 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। अगस्त 2023 के बाद पहली बार यह इस लेवल पर पहुंचा है।

चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट है

एडलवाइज एसेट मैनेजमेंट की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता ने कहा कि चाइनीज मार्केट (China Stock markets) में वैल्यूएशन अभी सही लग रही है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए वैल्यूएशन अट्रैक्टिव है। हालांकि, उन्होंने उतारचढ़ाव की संभावना को देखते हुए शॉर्ट टर्म में निवेश को लेकर सावधान किया। आनंदराठी वेल्थ के डिप्टी सीईओ फिरोज अजीज का भी मानना है कि चीन के स्टॉक्स मार्केट्स में इंडियन इनवेस्टर्स के लिए निवेश के मौके दिख रहे हैं। लेकिन,इसके लिए स्ट्रकचर्ड एप्रोच जरूरी होगा।

ये म्यूचुअल फंड्स चीन में निवेश का देते हैं मौका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें