FD Rates: सिटी यूनियन बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। सितंबर 2024 में कई बैंकों ने 3 करोड़ रुपये तक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कर्नाटक बैंक के बाद सिटी यूनियन बैंक का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। आइए जानते हैं कि अब ये बैंक जनरल और सीनियर सिटीजन्स को कितना ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें 1 सितंबर 2024 से लागू हो गई हैं।
सिटी यूनियन बैंक ने 1 सितंबर 2024 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ब्याज दरें रिवाइज की हैं। रिवीजन के बाद बैंक जनरल सिटीजन्स को 5% से 7.50% और सीनियर सिटीजन्स को 5% से 8% तक की ब्याज दर दे रहा है। सबसे अधिक ब्याज दर 333 दिनों की एफडी पर मिल रहा है। बैंक 333 दिनों की एफडी पर सामान्य लोगों को 7.50% और 8% सीनियर सिटीजन्स को दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन्स को 8.10% का ब्याज बैंक दे रहा है।
सुपर सीनियर सिटीजन के लिए