Get App

CNG Price: दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में फिर आया उबाल, आज से बढ़ी हुई कीमतें लागू

CNG Price: बढ़ती महंगाई के बीच आज रविवार को CNG के दाम फिर से बढ़ गए हैं। दिल्ली-NCR में CNG गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2022 पर 11:42 AM
CNG Price: दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में फिर आया उबाल, आज से बढ़ी हुई कीमतें लागू
दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम (फाइल तस्वीर)

CNG Price: वाहन ईंधन पर महंगाई की मार के चलते गाड़ी चलाना महंगा होता जा रहा है। देश के कई शहरों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली-NCR में CNG गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई कीमतें आज (रविवार), यानी 15 मई 2022 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब एक किलो CNG गैस (CNG Price) के दाम 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

जानिए अपने शहर में CNG के भाव

बढ़ी हुई कीमतों के साथ नोएडा और गाजियाबाद में 1 किलोग्राम CNG की कीमत (CNG Price Hike Today) 76.17 रुपये हो गई है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में CNG गैस की कीमत 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरूग्राम में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। बता दें कि सीएनजी की कीमतों में एक महीने बाद इजाफा हुआ है। इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें