इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिससे नई कीमत 59.01 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जो आज 24 मार्च से लागू हो गई है। सीएनजी की ये नई दरें साढ़े चार महीने से अधिक का अंतराल के बाद बढ़ाई गई है। इससे पहले 4 महीने के गैप के बाद मंगलवार और बुधवार दोनों दिन लगातार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल में बुधवार को लगातार दूसरे दिन 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
दिल्ली में अब सीएनजी गैस (CNG Gas) के लिए भी लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दिल्ली में गुरुवार से 59.01 रुपये की बजाय अब लोगों को 59.51 रुपये चुकाने होंगे।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमत 1 रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) बढ़ाकर 36.61 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। नई कीमत आज यानी 24 मार्च से लागू हो गई हैं। IGL ने ग्राहकों को कल मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी। ग्राहकों को भेजे गए मैसेज के अनुसार 24 मार्च से गौतम बुद्ध नगर और नोएडा में PNG की कीमत 35.86/SCM होगी। वहीं, दिल्ली के ग्राहकों के लिए यह दर 36.61/SCM रुपये से बढ़ाकर 37.61/SCM कर दी गई है।