2000 Rupee Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 19 मई को 2000 रुपये के नोट को वापस मंगाने का ऐलान किया था। इसके बाद 23 मई 2023 से बैंकों में 2000 रुपये के नोट दूसरे मू्ल्य वर्ग के नोटों के साथ बदले जा रहे हैं। रिजर्व बैंक ने कहा है कि 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं। इस बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India-SBI) ने 2000 रुपये के नोट जमा कराने या बदलवाने पर एक अहम खुलासा किया है।
बैंक ने बताया कि अब तक 2,000 रुपये के नोट के 14,000 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। SBI के चेयरमैन दिनेश खारा ने एक इवेंट के दौरान इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 2000 के नोट अभी भी लीगल टेंडर बने हुए हैं। इन्हें बदलवाने के लिए लंबा समय RBI ने दिया है। बैंक ने शुरुआती एक हफ्ते के आंकड़े जारी किए हैं।
बैंक ने आगे बताया कि वहीं, बैंक ब्रांचों से 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के करंसी नोट बदलवाए गए हैं। हालांकि, अभी दूसरे किसी बैंक ने जमा हुए और बदलवाए गए नोटों का आंकड़ा जारी नहीं किया है। लेकिन देश के सबसे बड़े बैंक में आए नोटों से पता चलता है कि लोगों का रुझान नोट जमा कराने की ओर ज्यादा है। बहुत कम लोग नोट बदलवा रहे हैं। जमा करने पर लिमिट नहीं होने की वजह से लोग इसका इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। लेकिन डिपॉजिट को लेकर बैंक के जो नियम हैं। उसका पालन करना होगा। रिजर्व बैंक ने साफ तौर पर कहा है कि 2000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज कराने के लिए बैंक में किसी भी तरह के फॉर्म नहीं भरना होगा। ना ही पहचान पत्र दिखाने की जरूरत पड़ेगी।
क्यों बंद वापस लिए जा रहे हैं 2000 के नोट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत बंद करने का फैसला किया है। इस पॉलिस के तहत RBI धीरे-धीरे 2000 के नोट बाजार से वापस ले लेगा। रिजर्व बैंक ने साल 2016 में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को को जारी किया था।