7th Pay Commission Update: सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया गया है। सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत का डीए एरियर देने का भी ऐलान किया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है कि सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू की जाएगी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कल सोमवार को सातवें वेतन आयोग के बकाया का अंतिम 20% जारी करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। इससे पहले 80 फीसदी बकाया का पेमेंट किया जा चुका है। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 4 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। सीएमओ की ओर से जारी एक नोट में यह जानकारी दी गई।
कर्मचारियों को मिली खुशखबरी
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने सातवें वेतन आयोग के मुताबिक वेतन का 20 प्रतिशत बकाया जारी करने का निर्देश जारी कर दिया है। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत बकाया की पूरी राशि मिल जाएगी। जबकि पहले 80% बकाया जारी किया जा चुका था, इससे लगभग 4 लाख सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस खर्च को पूरा करने के लिए 850 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्तावित किया गया था।
डीए और डीआर में की 3% की बढ़ोतरी
दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है। अब इसी दिशा में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है। ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर मिलेगा। इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।