7th Pay Commission: होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा! सरकार दे रही 10,000 रुपये एडवांस, जानिए कैसे उठाएं फायदा

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को होली पर केंद्र सरकार की तरफ से शानदार तोहफा मिल सकता है। यह तोहफा उन्हें 31 मार्च 2022 तक के लिए मिल सकता है

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 3:30 PM
केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है होली का तोहफा

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल के इस दौर में केंद्रीय कर्मचारियों की Holi इस बार शानदार ढंग से मनेगी। सरकार स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम (Special Festival Advance Scheme) देने का ऐलान कर सकती है। इसमें केंद्र सरकार एडवांस स्कीम के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 10,000 रुपए का प्रावधान कर सकती है। यानी केंद्रीय कर्मचारी होली के मौके पर 10,000 रुपये एडवांस ले सकते हैं।

इसकी खास बात ये है कि केंद्रीय कर्मचारियों को इस रकम पर कोई ब्याज भी नहीं देना होता है। इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 हो सकती है। पिछले साल भी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इसका ऐलान किया था।

बता दें कि त्योहारों के लिए दिया जा रहा यह एडवांस प्री लोडेड (Pre Loaded) होगा। केंद्रीय कर्मचारियों के ATM में यह पैसा पहले से ही दर्ज होगा, उन्हें सिर्फ खर्च करना होगा। केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government employees) को इस बात की सहूलियत भी दी जा रही है कि इन पैसों की वापसी 10 किश्तों में कर सकते हैं। यानी की बिना ब्याज के आराम से पैसे वापस कर सकते हैं। महज 1,000 रुपए की मासिक किस्तों में इसका भुगतान किया जा सकता है।

7th Pay Commission: इस साल मार्च में 2 महीने के एरियर के साथ मिलेगा 34% डीए! DA Hike पर जानिए ताजा खबर


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत करीब 4000-5000 करोड़ रुपये के आंवटन की घोषणा की जा सकती है। अगर राज्य सरकारें भी इस स्कीम को लागू करती हैं तो करीब 8,000-10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सूत्रों की मानें तो एडवांस स्कीम के बैंक चार्ज को भी सरकार उठाएगी। इस एडवांस को भी कर्मचारी डिजिटल तरीके से ही खर्च कर सकेंगे।

दरअसल, इससे पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के Leave Travel Allowance (LTA) को भी दो साल के लिए बढ़ा दिया था। इससे केंद्रीय कर्मचारी पूर्वोत्तर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार और जम्मू कश्मीर की यात्रा के लिए लीव ट्रैवेल अलाउंस (LTA) का इस्तेमाल मार्च 2022 तक कर सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।