7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल के इस दौर में केंद्रीय कर्मचारियों की Holi इस बार शानदार ढंग से मनेगी। सरकार स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम (Special Festival Advance Scheme) देने का ऐलान कर सकती है। इसमें केंद्र सरकार एडवांस स्कीम के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 10,000 रुपए का प्रावधान कर सकती है। यानी केंद्रीय कर्मचारी होली के मौके पर 10,000 रुपये एडवांस ले सकते हैं।
