7th Pay Commission: फेस्टिवल एडवांस को मिली मंजूरी, हो गया कन्फर्म! इतनी बढ़कर आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) के लिए अच्छी खबर है

अपडेटेड Feb 24, 2022 पर 7:20 PM
7th Pay Commission: फेस्टिवल एडवांस को मिली मंजूरी, हो गया कन्फर्म! इतनी बढ़कर आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

7th Pay Commission Festival Advance : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government) के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार होली पर सरकारी कर्मचारियों बड़ा तोहफा देने वाली है। सरकार स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम (Special Festival Advance Scheme) देने का ऐलान कर सकती है। इस स्कीम में केंद्र सराकर कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस देती है जिसमें कर्मचारियों को करीब 10 हजार रुपये मिल सकते हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों को इस रकम पर कोई ब्याज भी नहीं देना होता है। हालांकि, हर महीने आपके वेतन से सैलरी एडवांस का पैसा कट जाता है। पिछले साल भी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इसका ऐलान किया था।

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government employees) को इस बात की सहूलियत भी दी जा रही है कि इन पैसों की वापसी 10 किश्तों में कर सकते हैं। यानी की बिना ब्याज के आराम से पैसे वापस कर सकते हैं। महज 1,000 रुपए की मासिक किस्तों में इसका भुगतान किया जा सकता है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत करीब 4000-5000 करोड़ रुपये के आंवटन की घोषणा की जा सकती है। अगर राज्य सरकारें भी इस स्कीम को लागू करती हैं तो करीब 8,000-10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सूत्रों की मानें तो एडवांस स्कीम के बैंक चार्ज को भी सरकार उठाएगी। इस एडवांस को भी कर्मचारी डिजिटल तरीके से ही खर्च कर सकेंगे।

दरअसल, इससे पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के Leave Travel Allowance (LTA) को भी दो साल के लिए बढ़ा दिया था। इससे केंद्रीय कर्मचारी पूर्वोत्तर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार और जम्मू कश्मीर की यात्रा के लिए लीव ट्रैवेल अलाउंस (LTA) का इस्तेमाल मार्च 2022 तक कर सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।