7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी 31 मार्च तक निपटा लें अपना यह काम, वरना मार्च की सैलरी में होगा भारी नुकसान

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए काम की खबर है

अपडेटेड Mar 23, 2022 पर 7:25 PM
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारी 31 मार्च तक निपटा लें अपना यह काम, वरना होगा भारी नुकसान

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। कर्मचारियों को 31 मार्च तक अपने क्लेम का काम निपटाना है। वरना उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर महीने 2250 रुपये का चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (Children Education Allowance - CEA) क्लेम कर सकते हैं। यह दो बच्चों के लिए अधिकतम 4500 रुपये होता है। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी जो अभी तक चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (CEA) क्लेम नहीं कर पाए वह बिना किसी आधिकारिक डॉक्यूमेंट के एजुकेशन अलाउंस पा सकते हैं।

मिलेगा 4500 रुपये का क्लेम

कोरोना महामारी के कारण 2020 में जो कर्मचारी चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम नहीं कर पाए थे उनके पास इस क्लेम को पाने का आखिरी मौका है। तमाम कर्मचारी 31 मार्च 2022 तक बिना किसी आधिकारिक डाक्यूमेंट्स के चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस क्लेम कर सकते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर महीने दो बच्चों के लिए 4500 रुपये मिल सकता है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद होने की वजह से यह क्लेम नहीं हो सका है।

बीते साल बदले थे नियम


बीते साल ही कोविड-19 के कारण केंद्र सरकार ने चिल्ड्रेन एजुकेशन अलॉउंस (CEA) क्लेम को सेल्फ सर्टिफाइड कर दिया था। सरकार के इस फैसले से 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को राहत मिली थी। इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग (DoPT) ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया था।

पहले ये थे नियम

पहले कर्मचारियों को बच्चों के शिक्षा भत्ते का दावा करने के लिए स्कूल प्रमाण पत्र और सहायक दस्तावेज जमा करने होते थे। इसके अलावा कई अन्य दस्तावेज हैं जैसे कि बच्चे का रिपोर्ट कार्ड, स्व-सत्यापित प्रति और फीस की रसीद जिन्हें CEA के लिए दावा करने के साथ लगाना होता था। अब CEA के दावे संबंधित कर्मचारियों से स्व-प्रमाणन (Self Certified) और निर्धारित तरीकों के अलावा परिणाम/रिपोर्ट कार्ड/शुल्क भुगतान के ई-मेल/SMS के प्रिंटआउट के माध्यम से किए जा सकते हैं।

इतना मिलता है एजुकेशन अलाउंस

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2 बच्चों की एजुकेशन पर अलाउंस मिलता है और ये अलाउंस प्रति बच्चा 2,250 रुपये है। यानी दो बच्चों पर कर्मचारियों को हर महीने 4,500 रुपये सैलरी में मिलेंगे। अगर कर्मचारियों नें अभी तक अकाडमिक सेशन मार्च 2020 से मार्च 2021 2021 के लिए क्लेम नहीं किया है, तो वह अब कर सकते हैं। तो उन्हें हर महीने 4,500 रुपये वेतन में मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।