7th Pay Commission: देश भर में फेस्टिवल का समय शुरू हो चुका है। सरकारी कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक लेटर काफी वायरल हो रहा था। 20 सिंतबर के इस लेटर को बताया गया कि ये डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर की तरफ से है। इस लेटर में दावा किया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। लेटर में कहा गया कि अब कर्मचारियों का DA अभ 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। यह 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा।
