7th Pay Commission: सरकार अगले हफ्ते 3 अगस्त को खुशखबरी दे सकती है। केंद्र सरकार अगले महीने के पहले हफ्ते में होने वाली कैबिनेट मीटिंग के बाद DA में 4% का इजाफा करने का ऐलान कर सकती है। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार DA बढ़ाने का फैसला कर सकती है। साल में दो बार जनवरी और जुलाई में DA यानी महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है। इस साल की शुरुआत में सरकर ने एक बार डीए बढ़ा दिया है। अभी तक दूसरी बार डीए बढ़ाने को लेकर सरकार की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है।
