DA Hike of Govt Employees: सरकार ने कहा, 'बेसिक पे' पर बढ़ेगा डीए, ऐसे होगा कैलकुलेशन

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा, जबकि पेंशनर्स को डियरनेस रिलीफ में वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसे 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है

अपडेटेड Apr 08, 2022 पर 9:56 AM
केंद्र सरकार के डीए और डियरनेस रिलीफ बढ़ाने के फैसले से सेंट्रल गवर्नमेंट के करीब 47.68 इंप्लॉइज को फायदा होगा, जबकि 68.62 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार ने हाल में सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लॉइज और पेंशनर्स के लिए DA बढ़ाने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा, जबकि पेंशनर्स को डियरनेस रिलीफ में वृद्धि का  लाभ मिलेगा। इसे 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है। इसका मतलब है कि डीए और डियरनेस रिलीफ में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है।

यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी, 2022 से लागू होगी

डीए और डियरनेस रिलीफ में बढ़तोरी 1 जनवरी, 2022 से लागू होगी। केंद्र सरकार के डीए और डियरनेस रिलीफ बढ़ाने के फैसले से सेंट्रल गवर्नमेंट के करीब 47.68 इंप्लॉइज को फायदा होगा, जबकि 68.62 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।


सिर्फ बेसिक पे पर होगा डीए का कैलकुलेशन

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि डीए का कैलकुलेशन इंप्लॉई के बेसिक पे पर किया जाता है। डीए के कैलकुलेशन में किसी दूसरे अलाउन्स को शामिल नहीं किया जाता है। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हाथ में जो बढ़ी हुई सैलरी आएगी, उसमें सिर्फ बेसिक पे पर बढ़ा हुआ डीए शामिल होगा। डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने इस बारे में 31 मार्च को स्पष्टीकरण जारी किया था।

डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने जारी किया स्पष्टीकरण

डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने कहा है कि रिवाइज्ड पे स्ट्रक्चर में 'बेसिक पे' का मतलब वह पे है जो पे मेट्रिक्स में प्रस्तावित लेवल के हिसाब से मिलता है। उसने यह भी कहा है कि डीए का बकाया अमाउंट (एरियर्स) मार्च 2022 की सैलरी के डिस्बर्समेंट से पहले नहीं मिलेगा। आर्म्ड फोर्सेज पर्सोनेल और रेलवे इंप्लॉइज के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। आर्म्ड फोर्सेज के लिए डिफेंस मिनिस्ट्री आदेश जारी करेगा। रेलवे कर्मचारियों के लिए रेल मंत्रालय ऑर्डर जारी करेगा।

कैसे होगा डीए का कैलकुलेशन?

केंद्र सरकार के कर्मचारी के लिए डीए के कैलकुलेशन के तरीके को आसानी से समझा जा सकता है। मान लीजिए किसी इंप्लॉई की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो उसे अब 6,120 रुपये डीए मिलेगा। बढ़ोतरी से पहले उसे 5,580 रुपये डीए मिलता था। पहले डीए बेसिक सैलरी का 31 फीसदी था। वृद्धि के बाद यह बेसिक सैलरी का 34 फीसदी हो गया है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपये है तो उसे हर महीने 540 रुपये ज्यादा डीए मिलेगा।

2 लाख रुपये मिलेगा DA एरियर

लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच होगा। वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों के बढ़ते खर्च में मदद के लिए दिया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।