Get App

7th Pay Commission: 18 महीने के डीए एरियर को मिली मंजूरी, हुआ कन्फर्म, इस दिन बढ़कर आएगी कर्मचारियों की सैलरी!

7th Pay Commission latest Big Update: मोदी सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) के एरियर को लेकर बड़ा अपडेट आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2022 पर 4:43 PM
7th Pay Commission: 18 महीने के डीए एरियर को मिली मंजूरी, हुआ कन्फर्म, इस दिन बढ़कर आएगी कर्मचारियों की सैलरी!
7th Pay Commission: 18 महीने के डीए एरियर को मिली मंजूरी, हुआ कन्फर्म, इस दिन बढ़कर आएगी कर्मचारियों की सैलरी!

7th Pay Commission latest Big Update: मोदी सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता (Dearness allowance - DA) के एरियर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार कर्मचारियों को 2 लाख रुपये वन टाइम सेटलमेंट के तौर पर एक बार में 1.5 साल यानी 18 महीने का डीए एरियर दे सकती है। हालांकि, इस पर सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। सूत्रों की माने तो नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल के बाद इस पर फैसला हो सकता है। जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रोके गए DA को दिये जाने को लेकर केंद्रीय कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं।

सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी और इसका हल जल्द निकालेगी। नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक काउंसिल ने सरकार से डिमांड रखी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सेक्रेटरी (Cabinet secretary) से बात की गई है लेकिन इस पर बजट के बाद ही कोई हल निकल सकता है। लेबर यूनियन की मांग है कि महंगाई भत्ते एरियर का वन टाइम सेटलमेंट किया जाए।

मिश्रा के मुताबिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ JCM की ज्वाइंट मीटिंग जल्द ही होनी है। ऐसी उम्मीद है कि इस मीटिंग में 18 महीने के डीए एरियर पर चर्चा होगी और चुनावों के कारण सरकार की तरफ से 18 महीने के एरियर पर आश्वासन जरूर मिल सकता है।

2 लाख रुपये मिलेगा DA एरियर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें