7th Pay Commission DA Hike: होली से सरकारी कर्मचारियों पर होगी पैसों की बारिश, DA बढ़ने से इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर जल्द मिल सकती है

अपडेटेड Feb 14, 2022 पर 7:53 PM
7th Pay Commission DA Hike: होली से सरकारी कर्मचारियों पर होगी पैसों की बारिश, DA बढ़ने से इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के अंत तक हो सकती है अगर दिसंबर 2021 तक CPIIW का आंकड़ा 125 होगा तो महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। यानी मोदी सरकार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। अभी कुल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 31 प्रतिशत है जो बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। अगर मंहगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 20 हजार रुपये का इजाफा हो सकता है।

सरकार बढ़ा सकती है DA

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार DA 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के DA का कैलकुलेशन बेसिक वेतन के आधार पर की जाती है। अक्टूबर में 3 प्रतिशत और जुलाई में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद मौजूदा डीए की दर 31 प्रतिशत है।


महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी की घोषणा मार्च के अंत तक हो सकती है। जनवरी 2022 में डीए को 3% बढ़ा दिया गया, जिससे कर्मचारियों को मिलने वाला कुल डीए 31% से 34% हो गया। AICPIके आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2021 तक डीए 34.04% तक पहुंच गया है। भत्ते में 3% की वृद्धि के बाद 18,000 रुपये के मूल वेतन पर डीए 73,440 रुपये प्रति वर्ष होगा।

इतनी बढ़ेगी सैलरी

18,000 बेसिक वेतन पर इतनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये महीना है।

नया डीए (34%) होने पर 6120 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

अब तक का डीए (31%) पर इतना मिला रहा है पैसा 5580 रुपये।

महंगाई भत्ता कितना बढ़ा, 6120 - 5580 = 540 रुपये प्रति महीना।

540x12 के सालाना वेतन में बढ़ोतरी = 6,480 रुपये।

कुल डीए मिलेगा = 73,440 रुपये (6120X12)।

यदि कर्मचारी का मूल वेतन 56900 रुपये है, तो इतना मिलेगा डीए

नया डीए (34%) 19,346 रुपये प्रति माह।

अब तक का डीए (31%), 17639 रुपये प्रति माह।

महंगाई भत्ता कितना बढ़ा, 19346-17639 = 1,707 रुपये प्रति माह।

सालाना वेतन में बढ़ोतरी 1,707 x 12 = 20,484 रुपये।

सालाना मिलने वाला डीए – 19346 X 12 = 2,32,152 रुपये।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।