Get App

7th Pay Commission: अगले महीने 5% बढ़ सकता है सरकारी कर्मचारियों का DA, मोदी सरकार करेगी ऐलान!

दो दिन बाद यानी 1 जुलाई को मोदी सरकार कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों का DA एक बार फिर बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2022 पर 10:55 PM
7th Pay Commission: अगले महीने 5% बढ़ सकता है सरकारी कर्मचारियों का DA, मोदी सरकार करेगी ऐलान!
कर्मचारियों के वेतन में 34,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

7th Pay Commission: दो दिन बाद यानी 1 जुलाई को मोदी सरकार कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों का DA एक बार फिर बढ़ सकता है। दरअसल, अप्रैल महीने में AICPI Index 127 अंक से ऊपर पहुंच गया है। महंगाई दर के बढ़ने से भी DA बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार कर्मचारियों का डीए (Dearness Allowance - DA) पांच फीसदी तक बढ़ सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा। कर्मचारियों के वेतन में 34,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

जनवरी में सरकार ने बढ़ाया था डीए

जनवरी में 7वें पे कमीशन के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 से 34 फीसदी कर दिया गया था। ऐसा AICPI इंडेक्स के बढ़ने पर हुआ था। अब अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 7.79 फीसदी हो गई, जो आठ साल के उच्चतम स्तर पर है। इससे पहले साल 2022 के पहले दो महीनों जनवरी और फरवरी के लिए AICPI इंडेक्स में गिरावट देखी गई। जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 उसके बाद मार्च में 1 अंक बढ़कर 126 पर आ गया। अप्रैल के आए आंकड़ों के मुताबिक AICPI इंडेक्स 127.7 पर आ गया है। इसमें 1.35 फीसदी की बढ़त हुई है। यानी, अब मई और जून का डेटा 127 के पार होता है तो 5 फीसदी तक डीए बढ़ सकता है।

इतना बढ़ जाएगा वेतन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें