7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA को लेकर आया बड़ा अपेडट, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से तोहफा मिल सकता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह ऐलान अगस्त या सितंबर में हो सकता है

अपडेटेड Jul 03, 2022 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई माह के दौरान खुदरा महंगाई आंकड़ों के आधार पर DA और DR में बदलाव करती है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार एक बार फिर से महंगाई दर के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और केंद्रीय पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी कर सकती है। इसका फायदा कर्मचारियों को जुलाई महीने से मिलने लगेगा। हालांकि अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को महंगाई राहत (DR) मिलती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का ऐलान आमतौर पर अगस्त या सितंबर महीने में किया जाता है। लेकिन इसका फायदा जुलाई से शुरू हो जाता है।

दरअसल, अप्रैल महीने में AICPI Index 127 अंक से ऊपर पहुंच गया है। महंगाई दर भी 6 फीसदी से अधिक बनी हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार कर्मचारियों का डीए (Dearness Allowance - DA) 5 फीसदी तक बढ़ सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा। कर्मचारियों के वेतन में 34,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पहले जनवरी में 7वें पे कमीशन के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 से 34 फीसदी कर दिया गया था। ऐसा AICPI इंडेक्स के बढ़ने पर हुआ था। अब अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 7.79 फीसदी हो गई, जो आठ साल के उच्चतम स्तर पर है।

Banking Fraud: FY22 में 100 करोड़ से अधिक के बैंकिंग फ्रॉड में आई कमी, बैंकों को लगा कुल 41,000 करोड़ का चूना


जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी

इन दिनों केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी DA मिल रहा है। अगर इसे बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया तो कर्मचारियों की सैलरी 28,000 रुपये तक बढ़ सकती है। यह सालाना करीब 34,140 रुपये बढ़ जाएंगे। सरकार अगर DA बढ़ाती है तो 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।