7th Pay Commission: झारखंड सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) को बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। यही नहीं राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) भी बढ़ा दिया है। ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 1 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
