7th Pay Commission latest Big news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने की घोषणा जल्द कर सकती है। केंद्र सरकार (Central Government Employees) के कर्मचारी संघ लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। ताकि, न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये हो जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर चुनावों के बाद जल्द ही तय किया जा सकता है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों के बेसिक वेतन में 96000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की इस डिमांड पर सरकार काफी समय से विचार कर रही है। हालांकि, चुनावों के कारण आचार संहिता लागू है जिसके कारण देरी हो रह है। ऐसी उम्मीद है कि होली के तोहफे के तौर पर कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जा सकता है।
26 हजार रुपये हो जाएगी बेसिक पे
केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। यानी सरकारी कर्मचारियों को बेसिक वेतन यानी (Basic Pay) में सीधे 8000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।
अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बेसिक वेतन के 31 फीसदी के बराबर है। DA का कैलकुलेशन डीए की दर को बेसिक पे से गुणा करके निकाला जाता है। यानी बेसिक वेतन बढ़ने से अपने आप महंगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा। बेसिक वेतन में सीधे 8000 रुपये महीना और 96000 रुपये सालाना का इजाफा होगा।