7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) को जल्द ही अच्छी खबर मिलने वाली है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 फीसदी का इजाफा होने वाला है। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) मिलेगा। सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा हो सकता है।
16 मार्च को सकता है DA बढ़ाने का ऐलान
मोदी सरकार 16 मार्च को DA और DR बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। 16 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाया जा सकता है। 7th Pay Commission की सिफारिशों के मुताबिक बेसिक सैलरी पर DA का कैलकुलेशन होता है। अभी चुनाव की आचार संहिता के कारण सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान नहीं कर रही है। 10 मार्च को चुनावों का नतीजा आना है जिसके बाद सरकार इस पर फैसला ले सकती है।
अभी सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी DA मिलता है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 20,000 रुपये और न्यूनतम 6480 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कर्मचारियों का डीए बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। AICPI (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 तक डीए 34.04% तक पहुंच गया है। ये आंकडें बता रहे हैं कि इस बार महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ेगा।
18,000 बेसिक वेतन पर इतनी बढ़ेगी सैलरी
कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये महीना है।
नया डीए (34%) होने पर 6120 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
अब तक का डीए (31%) पर इतना मिला रहा है पैसा 5580 रुपये।
महंगाई भत्ता कितना बढ़ा, 6120 - 5580 = 540 रुपये प्रति महीना।
540x12 के सालाना वेतन में बढ़ोतरी = 6,480 रुपये।