7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार देगी होली गिफ्ट! इतना बढ़ जाएगा DA

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है, मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी को फायदा मिलेगा

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 9:03 AM
7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार देगी होली गिफ्ट! इतना बढ़ जाएगा DA

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स (Pensioners) को मोदी सरकार होली से पहले अच्छी खबर दे सकती है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है। 16 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है जिसके बाद डीए बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) मिलेगा। अभी ये दर 31 फीसदी है। मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

होली से पहले होगा ऐलान

16 मार्च को कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाया जाने पर फैसला हो सकता है। मोदी सरकार 16 मार्च को DA और DR बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। सरकार 7th Pay Commission की सिफारिशों के मुताबिक बेसिक सैलरी पर DA कैलकुलेट करती है। अभी चुनाव की आचार संहिता के कारण सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान नहीं कर रही है। हालांकि, आज 10 मार्च को चुनावों का नतीजे आने के बाद आचार संहिता के नियम खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद सरकार ऐलान कर सकती है।


अभी इतना है DA

अभी सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी DA मिलता है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में अधिकतम 20,000 रुपये और न्यूनतम 6480 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। कर्मचारियों का डीए बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। AICPI (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 तक डीए 34.04% तक पहुंच गया है। ये आंकडें बता रहे हैं कि इस बार महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ेगा।

18,000 बेसिक वेतन पर इतनी बढ़ेगा DA

अगर कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये महीना है। नया डीए (34%) होने पर 6120 रुपये प्रति माह मिलेगा। अभी डीए 31% होने पर 5580 रुपये मिल रहे हैं। आपका मासिक वेतन में 540 रुपये प्रति महीना मिलेगा। यानी सालाना आपको 6,480 रुपये मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।