7th Pay Commission DA Hike latest Update: भारतीय रेलवे (Indian Railway) के कर्मचारियों को मोटा पैसा जल्द मिलने वाला है। अभी हाल में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू मानी जाएगी। केंद्र सरकार के बाद रेलवे ने भी सैलरी बढ़ाने के आदेश दे दिये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने अपने सभी जोन को कर्मचारियो का डीए और पेंशनर्स का डीआर बढ़ाने के लिए कह दिया है। उन्हें तीन महीने का डीए एरियर मिलेगा, तो ऐसे में कर्मचारियों के पास मोटा पैसा आएगा।
14 लाख को होगा सीधा फायदा
भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्दी ही मोटी सैलरी मिलने वाली है। केंद्र के बाद रेलवे ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश सभी जोन में दे दिया है। इससे रेलवे के 14 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
अभी सरकार ने डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत पर था यानी पिछले 9 महीने में यह डबल हो गया है। सरकार ने जुलाई महीने में डीए बढ़ाकर 11 फीसदी कर दिया था। जिससे ये 28 प्रतिशत हो गया । फिर नवंबर मं 3 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया।
DA बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,000 रुपये है। तो पहले 31 फीसदी डीए की दर से कर्मचारी को 5,580 रुपये डीए मिल रहा था। हालिया, बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी को 6,120 रुपये का डीए मिलेगा। इसका मतलब है कि 3 फीसदी डीए बढ़ने से 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी।