7th Pay Commission: मोदी सरकार ने हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। सरकार ने डीए 3% बढ़ाकर 34% कर दिया गया है। अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस महीने एक और सरप्राइज मिल सकता है। सरकार डीए के बाद हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) समेत अन्य भत्तों को भी जल्द बढ़ा सकती है।
