7th Pay Commission latest Big news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की घोषणा जल्द कर सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी संघ लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर जल्द ही तय किया जा सकता है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों के बेसिक वेतन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
26 हजार रुपये हो जाएगी बेसिक पे
केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो जाएगी। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। यानी सरकारी कर्मचारियों को बेसिक वेतन (Basic Salary) में सीधे 8000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।
बेसिक पे 26,000 रुपये होने पर मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बेसिक वेतन के 31 फीसदी के बराबर है। DA का कैलकुलेशन डीए की दर को बेसिक पे से गुणा करके निकाला जाता है।