7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बेसिक पे 18000 से बढ़कर होगी 26 हजार, मोदी सरकार होली पर करेगी ऐलान!

7th Pay Commission latest Big news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की घोषणा जल्द कर सकती है

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 4:48 PM
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बेसिक पे 18000 से बढ़कर होगी 26 हजार, मोदी सरकार होली पर करेगी ऐलान!

7th Pay Commission latest Big news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की घोषणा जल्द कर सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी संघ लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने की मांग सरकारी कर्मचारी लंबे समय से कर रहे हैं। वह फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। ऐसा होने पर कर्मचारियों की बेसिक पे में सीधे 8,000 रुपये का इजाफा हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर जल्द ही तय किया जा सकता है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों के बेसिक वेतन में मार्च महीने में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

26 हजार रुपये हो जाएगी बेसिक पे

केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो जाएगी। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। यानी सरकारी कर्मचारियों को बेसिक वेतन (Basic Salary) में सीधे 8000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।


बढ़ जाएंगे भत्ते

बेसिक पे 26,000 रुपये होने पर मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बेसिक वेतन के 31 फीसदी के बराबर है। DA का कैलकुलेशन डीए की दर को बेसिक पे से गुणा करके निकाला जाता है। ऐसे में बेसिक पे बढने पर महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस जैसे भत्तों में बढ़ोतरी हो जाएगी। ऐसा होने पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन में न्यूतमम सब भत्ते मिलाकर 10 से 12 हजार रुपये का इजाफा हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।