7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को मिली हरी झंडी! जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission latest Big news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने की घोषणा जल्द कर सकता है

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को मिली हरी झंडी! जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

7th Pay Commission latest Big news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने की घोषणा जल्द कर सकता है। नरेंद्र मोदी सरकार आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कुछ और अच्छी खबर ला सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी संघ लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर जल्द ही तय किया जा सकता है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों के बेसिक वेतन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐस माना जा रहा है कि चुनावों से पहले इस पर सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है।

26 हजार रुपये हो जाएगी बेसिक पे

केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। यानी सरकारी कर्मचारियों को बेसिक वेतन यानी (Basic Pay) में सीधे 8000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।


बढ़ जाएंगे भत्ते

अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बेसिक वेतन के 31 फीसदी के बराबर है। DA का कैलकुलेशन डीए की दर को बेसिक पे से गुणा करके निकाला जाता है। यानी बेसिक वेतन बढ़ने से अपने आप महंगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।