Aadhaar Card को फ्री में करा सकते हैं अपडेट, UIDAI केवल 14 जून तक दे रहा है ये मौका

आधार को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI अब यूजर्स के लिए 14 जून तक बिना कोई पैसा दिए आधार को अपडेट कराने का मौका दे रही है। बता दें कि अगर आपको अपने आधार में किसी भी तरह की जानकारी क अपडेट कराना है तो इसके लिए आपको 50 रुपये का चार्ज देना होता था। पर UIDAI के मुताबिक आप 14 जून तक बिना कोई चार्ज दिए ही अपने आधार कार्ड को अपडेट कर पाएंगे

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 3:24 PM
आधार को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI अब यूजर्स के लिए 14 जून तक बिना कोई पैसा दिए आधार को अपडेट कराने का मौका दे रही है

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के वक्त में सबसे ज्यादा जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि इसमें हमें किसी तरह के कुछ अपडेट भी कराने पड़ते हैं। आधार को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI अब यूजर्स के लिए 14 जून तक बिना कोई पैसा दिए आधार को अपडेट कराने का मौका दे रही है। बता दें कि अगर आपको अपने आधार में किसी भी तरह की जानकारी क अपडेट कराना है तो इसके लिए आपको 50 रुपये का चार्ज देना होता था। पर UIDAI के मुताबिक आप 14 जून तक बिना कोई चार्ज दिए ही अपने आधार कार्ड को अपडेट कर पाएंगे।

किन जानकारियों को कर सकते हैं अपडेट

UIDAI के मुताबिक आप 14 जून तक बिना कोई चार्ज दिए ही अपने आधार कार्ड को अपडेट कर पाएंगे। इस दौरान आप अपने आधार कार्ड पर नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारियां अपडेट कर सकेंगे। हालांकि अस सुविधा का लाभ केवल माई आधार पोर्टल के जरिए ही लिया जा सकेगा। अगर आप आधार सेंटर पर जाकर इन जानकारियों क अपडेट कराना है तो आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा। इसके अलावा UIDAI के मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है तो आपको पोर्टल पर अपने नए डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे।


पोर्टल से आधार अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर इंटर करना होगा।

- फिर आपको ओटीपी को वेरिफाई करके डॉक्युमेंट अपडेट करने का ऑप्शन चुनना होगा।

- इसके अगले स्टेप में आपको ड्रॉप लिस्ट में जाकर अपने आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

- इस स्टेप के बाद आपको एक 14 अंकों का UNR जनरेट किया जाएगा। इसके 15 वर्किंग दिनों के अंदर आपकी जानकारी को अपडेट कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।