आधार कार्ड हो गया है 10 साल पुराना, तो अपडेट कराना है जरूरी, जल्दी करें केवल एक दिन बाद है इसकी डेडलाइन

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले जारी किया गया था और अभी तक उसे अपडेट नहीं किया गया है तो आप 14 जून 2023 तक अपने आईडी कार्ड और एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेजों को आधार पोर्टल पर अपडेट और अपलोड कर सकते हैं। आधार कार्ड को फ्री में myaadhaar.uidai.gov.in के जरिए ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। वहीं अगर आप आधार सेंटर जाकर इसे ऑफलाइन तरीके से कराते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 5:03 PM
अगर आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card) 10 साल से ज्यादा पुराना हो गया है तो आपको उसमें डेमोग्राफिक अपडेट कराना जरूरी है

अगर आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card) 10 साल से ज्यादा पुराना हो गया है तो आपको उसमें डेमोग्राफिक अपडेट कराना जरूरी है। आप इस काम को फ्री में भी बिना कोई पैसा खर्च किए निपटा सकते हैं। हालांकि अगर आपको फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट कराना है तो आपके पास केवल एक दिन का ही वक्त बाकी रह गया है। दरअसल UIDAI 14 जून 2023 तक फ्री में आधार को अपडेट करने का मौका दे रहा है। आज 13 जून 2023 है। ऐसे में आपके पास फ्री में आधार को अपडेट कराने के लिए केवल एक दिन का ही टाइम बचा रह गया है।

14 जून तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले जारी किया गया था और अभी तक उसे अपडेट नहीं किया गया है तो आप 14 जून 2023 तक अपने आईडी कार्ड और एड्रेस प्रूफ जैसे दस्तावेजों को आधार पोर्टल पर अपडेट और अपलोड कर सकते हैं। आधार कार्ड को फ्री में myaadhaar.uidai.gov.in के जरिए ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। वहीं अगर आप आधार सेंटर जाकर इसे ऑफलाइन तरीके से कराते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी।


जानें कैसे अपडेट कर पाएंगे आधार कार्ड

अपने आधार कार्ड को अपडेट करन के लिए सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको वहां पर लॉगइन करके अपना जेंडर, नाम, डेट ऑफ बर्थ और एड्रेस के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इस प्रोसेस के बाद आपको अपडेट आधार ऑनलाइन के ऑप्शन पर जाना होगा। वहां पर आपको डेमोग्राफिक ऑप्शन की लिस्ट में जाकर एड्रेस को सेलेक्ट करके अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको डेमोग्राफिक ऑप्शन की लिस्ट में एड्रेस को सेलेक्ट करके अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको स्कैन की हुई कॉपी को डाउनलोड करके सारी डेमोग्राफिक डिटेल को इंटर करना होगा। इतने प्रोसेस के बाद आपको 50 रुपये की फीस भरनी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।