Get App

Aadhaar Card: क्या आपके आधार कार्ड का गलत हो रहा है इस्तेमाल, जानिए कैसे करें पता

AADHAAR Card History: आज कल कौन कब फ्रॉड का शिकार हो जाए कुछ पता नहीं चलता है। कई जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल होने की वजह से इसका रिकॉर्ड रख पाना मुश्किल होता है। लिहाजा इसकी हिट्री समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। ताकि आपको पता चल सके कि कहां-कहां आधार कार्ड इस्तेमाल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2022 पर 5:45 PM
Aadhaar Card: क्या आपके आधार कार्ड का गलत हो रहा है इस्तेमाल, जानिए कैसे करें पता
AADHAAR Card की हिस्ट्री चेक करना बहुत जरूरी है। ताकि आप अपने आपको फ्रॉड से बचा सकें (फाइल तस्वीर)

AADHAAR Card History: पिछले कुछ दिनों से आधार कार्ड (AADHAAR Card) के जरिए फ्रॉड में इजाफा हुआ है। आज कल आधार कार्ड का उपयोग बहुत तेजी से बढ़ा है। हर एक शख्स को पता है कि अगर उसे किसी सरकारी काम को कराना है या वित्तीय कामों के लिए जाना है तो आधार की जरूरत पड़ने ही वाली है। इसी के चलते दूसरे के आधार को यूज कराने के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे में मामले सामने आए हैं जहां साइबर अपराध करने वालों ने लोगों के आधार कार्ड डेटा को चोरी करके लोन या किसी फ्रॉड गतिविधि में इस्तेमाल किया है।

ऐसे में समय-समय पर आधार कार्ड की हिस्ट्री (Aadhaar Card History) को चेक करते रहना बहुत जरूरी है। हिस्ट्री चेक करने से आपको यह पता चलता रहता है कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है।

UIDAI ने दे रखी है सुविधा

आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने ने सुविधा दे रखी है कि आप अपने आधार की जांच समय समय पर कर सकते हैं। UIDAI ने इस मामले पर ट्वीट करके जानकारी दी है। अपने ट्वीट में UIDAI ने बताया है कि कोई भी पिछले 6 महीने की हिस्ट्री और 50 बार तक आधार के इस्तेमाल की हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं। इस हिस्ट्री में लोगों को आधार कार्ड कब इस्तेमाल किया गया है इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। लिहाजा आप घर बैठे अपनी आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं और फ्रॉड से बचा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें