आधार कार्ड में ऐसे अपडेट कर सकते हैं अपना मोबाइल नंबर, जानें क्या है इसका पूरा प्रोसेस

कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि हमें आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलने की जरूरत महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिस वक्त हमारा आधार कार्ड बना था उस वक्त हम कोई और नंबर यूज कर रहे होते हैं। लेकिन फिर बाद में हमारा नंबर बदल जाता है। ऐसे में आधार कार्ड पर हमेशा आपका मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट होना ही चाहिए

अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 5:18 PM
सरकार ने इंप्लॉयर्स के लिए इंप्लॉई कम रिटर्न (ECR) चालान जमा करने और EPF अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए UAN और आधार को एक साथ लिंक करना कंपलसरी बना दिया है

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के वक्त में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है। लगभग हर एक सरकारी काम और योजनाओं का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड प्रयोग में लाया ही जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि हमें आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलने की जरूरत महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिस वक्त हमारा आधार कार्ड बना था उस वक्त हम कोई और नंबर यूज कर रहे होते हैं। लेकिन फिर बाद में हमारा नंबर बदल जाता है। ऐसे में आधार कार्ड पर हमेशा आपका मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट होना ही चाहिए।

क्यों जरूरी है आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेशन

आधार कार्ड (Aadhaar Card)  पर मौजूदा मोबाइल नंबर का अपडेट होना बेहद ही जरूरी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आधार कार्ड से जुड़ी हर एक सर्विस के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है, जिसे कि इंटर किए बिना आप किसी भी तरह की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में मान लीजिए कि आपके आधार कार्ड पर जो नंबर रजिस्टर्ड है वो बंद हो चुका है। ऐसे में ओटीपी भी उसी नंबर पर जाएगी जिसे कि एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। इन्हीं सब कारणों के चलते आपको आधार पर अपना नंबर अपडेट काराना बेहद जरूरी है। आइये जानते हैं कि आधार में आप अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर पाएंगे।

Aadhaar Card पर सिग्नेचर है काफी जरूरी, जानें ई-साइन करने का पूरा प्रोसेस


आधार में ऐसे अपडेट कर सकते हैं अपना मोबाइल नंबर

आधार कार्ड (Aadhaar Card) में आप अपने नंबर को ऑनलाइन अपडेट नहीं कर सकते हैं। यह प्रोसेस ऑफलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर पर जाना होगा। इसके बाद आपको वहां पर आधार अपडेशन या फिर करेक्शन फॉर्म दिया जाएगा। इसके बाद आधार कार्ड सेंटर पर मौजूद एग्जीक्यूटिव आपका फॉर्म जमा कर लेगा। हालांकि अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपये की फीस भी देनी होगी। इसके बाद आपको एक स्लिप भी दे दी जाएगी। जिसमें आपका अपडेट रिक्वेस्ट नंबर भी शामिल होगा। इसके जरिए आप अपने रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।