अगर आप आने वाले वक्त में कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं और प्लेन की टिकट चाहिए तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल AIR India आने वाले गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर सस्ते में एयर टिकट दे रही है। बता दें कि एयर इंडिया 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एयरलाइन के घरेलू नेटवर्क पर 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच अपनी फ्लाइट टिकटों पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।
जानिए कितना डिस्काउंट देगी Air India
एयर इंडिया की तरफ से दी जाने वाली इस छूट का फायदा 1 फरवरी से 30 सितंबर तक की यात्रा पर लिया जा सकेगा। हालांकि यात्री केवल 21 से 23 जनवरी के बीच ही टिकट बुक कर पाएंगे। यानी अब आपके पास टिकट बुक करने के लिए आखिरी दो दिन बचे हुए हैं। एयर इंडिया इकोनॉमी क्लास के लिए फ्लाई एयर इंडिया सेल (FLYAI SALE) ऑफर के तहत डिस्काउंट पर टिकट दे रही है।
बता दें कि एयर इंडिया के इस डिस्काउंट में आप 1,705 में फ्लाइट का टिकट बुक कर पाएंगे। इस दौरान आप 49 से भी ज्यादा घरेलू डेस्टिनेशंस के लिए टिकट बुक कर पाएंगे। एक बयान जारी करते हुए एयर इंडिया ने कहा कि चाहे फैमली के साथ ड्रीम डॉलिडे टूर हो या फिर कोई व्यवसायिक यात्रा कई भी एयर इंडिया के घरेलू नेटवर्क पर डिस्काउंट पर टिकट बुक कर सकता है।
अलग अलग रूटों के लिए किराया
चेन्नई से दिल्ली के लिए किराया- 5,895 रुपये
बेंगलुरू से मुंबई के लिए किराया- 2,319 रुपये
दिल्ली से उदयपुर के लिए किराया- 3,680 रुपये
दिल्ली से गोवा के लिए किराया- 5,656 रुपये
दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर के लिए किराया- 8,690 रुपये
दिल्ली से श्रीनगर के लिए किराया - 3,730 रुपये
अहमदाबाद से मुंबई के लिए किराया- 1,806 रुपये
गोवा से मुंबई के लिए किराया- 2,830 रुपये
दीमापुर से गुवाहाटी के लिए किराया- 1,783 रुपये
टाटा ने पिछले साल जीती थी एयर इंडिया की बिडिंग
Tata Group ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण किया था। अक्टूबर 2021 में टाटा समूह ने घाटे में चल रही एयर इंडिया के लिए बिडिंग को जीता था। टाटा ने एयरइंडा को खरीदने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली की पेशकश की, जिसमें एयरलाइन को 2,700 करोड़ रुपये का नकद भुगतान और 15,300 करोड़ रुपये के लोन की देनदारी भी शामिल थी।