Get App

Airtel ने बढ़ाई अपने इस प्लान की वैलिडिटी, मिलेगा रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल जैसे कई फायदे

Airtel अपने एक मंथली प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। Airtel के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना के हिसाब से 2 जीबी डाटा की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहक इस प्लान में अनलिमिडेट लोकल कॉल के साथ ही साथ एसटीडी कॉलिंग का लाभ भी उठा पाएंगे। इसके अलावा ग्राहकों को रोजाना के हिसाब से 100 एसएमएस की सुविधा का फायदा भी मिलेगा

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 06, 2023 पर 2:16 PM
Airtel ने बढ़ाई अपने इस प्लान की वैलिडिटी, मिलेगा रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल जैसे कई फायदे
Airtel ने बढ़ाई अपने इस प्लान की वैलिडिटी, मिलेंगे रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल जैसे कई फायदे

Airtel ने अपने कंज्यूमर्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने एक मंथली प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी को 28 दिन से बढ़ा कर 31 दिन का कर दिया गया है। बता दें कि एयरटेल के इस प्लान की कीमत 359 रुपये है। अगर आप रोजाना 1 जीबी से भी ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो एयरटेल का यह प्लान आपके लिे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइये जानते हैं कि इस प्लान में आपको क्या क्या मिलेगा?

359 रुपये प्लान वाले में मिलेंगी ये सुविधाएं

Airtel के 359 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना के हिसाब से 2 जीबी डाटा की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहक इस प्लान में अनलिमिडेट लोकल कॉल के साथ ही साथ एसटीडी कॉलिंग का लाभ भी उठा पाएंगे। इसके अलावा ग्राहकों को रोजाना के हिसाब से 100 एसएमएस की सुविधा का फायदा भी मिलेगा। वहीं 28 दिनों तक एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का फ्री एक्सेस रहेगा। साथ ही ग्राहकों को अपोलो 24।7 सर्कल के लिए तीन महीने का सब्सक्रिप्शन और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल ग्राहकों को 31 दिनों तक विंक म्यूजिक और हेलो ट्यून का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।

IRCTC Tour: दुबई की सैर कराएगा IRCTC, होली बाद करें बुर्ज खलीफा के दर्शन, जानें कितना देना होगा किराया

मिलेगा इतने जीबी डाटा का फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें