Airtel Vs Vodafone Idea Vs Jio: 28 दिन वैलिडिटी के धांसू प्लान, कीमत 300 से भी कम- जानें कौन दे रहा है बेस्ट डील

Best Prepaid Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बेहतर रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती है

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 6:17 PM
Airtel Vs Vodafone Idea Vs Jio: 28 दिन वैलिडिटी के धांसू प्लान, कीमत 300 से भी कम- जानें कौन दे रहा है बेस्ट डील

Best Prepaid Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बेहतर रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती है। कंपनियां अपने ग्राहकों को प्लान के तहत इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS समेत कई अन्य ऑफर मुहैया कराती हैं। यहां आपको एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के 28 दिन वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 300 रुपये से भी कम है। कई बार ग्राहकों के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस कंपनी का कौन सा रिचार्ज प्लान उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel)

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का 265 रुपये का रिचार्ज प्लान है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में हर दिन 1GB डेटा, हर दिन 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और ऐमजॉन प्राइम वीडियो (मोबाइल एडिशन) का फायदा भी उठा सकते हैं। एयरटेल के 239 रुपये के प्लान में 1.5GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।


रिलायंस जियो (Reliance Jio)

रिलायंस Jio का आप 249 रुपये का रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के तहत आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और Jio ऐप्स जैसे JioTv, JioCinema भी फायदा उठा सकते हैं।

वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea)

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया अपने ग्राहकों के लिए 299 रुपये का एक रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको Vi Movies और TV का एक्सेस भी मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।