Best Prepaid Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बेहतर रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती है। कंपनियां अपने ग्राहकों को प्लान के तहत इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS समेत कई अन्य ऑफर मुहैया कराती हैं। यहां आपको एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के 28 दिन वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 300 रुपये से भी कम है। कई बार ग्राहकों के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस कंपनी का कौन सा रिचार्ज प्लान उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
