Get App

Airtel फिर देगा झटका, एक बार फिर बढ़ाएगा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स का रेट

Airtel Prepaid Recharge Plans: टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका दे सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 3:58 PM
Airtel फिर देगा झटका, एक बार फिर बढ़ाएगा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स का रेट
Airtel फिर देगा झटका, एक बार फिर बढ़ाएगा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स का रेट

Airtel Prepaid Recharge Plans: टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका दे सकती है। कंपनी एक बार फि अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स का रेट बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक बार फिर अपने रेट बढ़ा सकती है। हालांकि, ये भी साफ कर दिया है कि अगले 2 से 3 महीने में रेट नहीं बढ़ने वाले हैं। भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि इस साल 2022 टैरिफ रेट बढ़ाए जाएंगे।

इससे पहले एयरटेल ने बीते साल दिसंबर में अपने टैरिफ रेट महंगे किये थे। भारती एयरटेल ने आपने टैरिफ में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। ये बढ़ोतरी सभी प्री-पेड प्लान में की गई है। एंट्री लेवल प्लान में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। जबकि, अनलिमिटेड वॉयस बंडल के लिए ज्यादातर मामलों में बढ़ोतरी लगभग 20 फीसदी की गई। हालांकि, कंपनी ने कीमतें बढ़ाने के साथ प्लान के फायदों को भी बढ़ाया है।

महंगा हुआ सबसे सस्ता प्लान

एयरटेस के वॉइस प्लान जो पहले 79 रुपये से शुरू था उसे अब 99 रुपये कर दिया गया। एयरटेल ने 149 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 179 रुपये कर दिया गया। 219 रुपये के एयरटेल प्लान की कीमत 265 रुपये कर दिया। जबकि, 249 रुपये और 298 रुपये प्रीपेड प्लान की कीमत अब क्रमशः 299 रुपये और 359 रुपये हो गई है। टेलिकॉम कंपनी की सबसे फेमस 598 रुपये का प्रीपेड प्लान अब 719 रुपये में मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें