Axis Bank Ace Credit Card: आजकल क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग, ट्रैवलिंग, एंटरटेनमेंट आदि खर्चों का पेमेंट करना आम बात हो गई है। ग्राहकों की बढ़ती कई तरह की जरूरतों को को पूरा करने के लिए बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियों ने क्रेडिट कार्ड की वाइड रेंज मुहैया कराई है। ग्राहक अपनी सहूलियत और खर्चों के आधार पर अपनी जरूरत का क्रेडिट कार्ड चुन सकते हैं। ऐसा ही एक क्रेडिट कार्ड एक्सिस बैंक का ऐस क्रेडिट कार्ड (Axis Bank ACE Credit Card) या एक्सिस बैंक फ्रीचार्ज क्रेडिट कार्ड (Axis Bank Freecharge Credit Card) है। इससे बिजली बिल, मोबाइल या DTH रिचार्ज करने पर 5 फीसदी का कैश बैक मिलता है।
ऐसे में अगर आप बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं तो यह आपको बड़ी राहत दे सकता है। इन दोनों कार्ड के जरिए मिलने वाले कैशबैक पर कोई कैपिंग नहीं है। अगर आप एक महीने में 1 लाख रुपये पेमेंट करते हैं तो आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट में 5,000 रुपये मिल जाएंगे।
इस कार्ड के जरिए कुछ कैटेगरी को छोड़कर कहीं भी ट्रांजैक्शन करने पर 2 फीसदी कैशबैक मिलता है। आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स की तरह रिडीम करने की जरूरत नहीं होती है। इस कार्ड के जरिए Google Pay ऐप पर मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज, बिल पेमेंट (ब्रॉडबैंड, LPG, बिजली, गैस और पानी) करने पर अनलिमिटेड 5 फीसदी कैशबैक मिलता है। इतना ही नहीं इसके जरिए स्विगी, जोमैटो और ओला पर पेमेंट करने अनलिमिटेड 4 फीसदी कैशबैक मिलता है। अन्य सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रांजैक्शन पर अनलिमिटेड 2 फीसदी कैशबैक कमाने का मौका मिलता है। फ्यूल, EMI, ई-वॉलेट लोड, रेंट पेमेंट आदि पर कोई कैशबैक नहीं मिलता है। इस कार्ड के जरिए साल में 4 बार फ्री में डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस कर सकते हैं।
पेट्रोल पंपों पर फ्यूल भरवाने के लिए एक्सिस बैंक (Axis Bank) के ACE क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज वेवर (Fuel Surcharge Waiver) है। यह मिनिमम 400 रुपये और मैक्सिमम 4000 रुपये के ट्रांजेक्शन पर वैलिड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बिलिंग साइकिल में अधिकतम 500 रुपये का सरचार्ज माफ हो सकता है। बता दें कि यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है। जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है। यानी कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर सिर्फ टैप करके पेमेंट किया जा सकता है।