करियर में ब्रेक लेने वाली महिलाओं को Axis Bank में जॉब का मौका, जानिए योग्यता और दूसरी डिटेल्स

एक्सिस बैंक ऐसे कर्मचारियों को उनकी जॉब, स्किल और अनुभव के आधार पर उनकी सैलरी तय करेगा

अपडेटेड Mar 14, 2022 पर 12:36 PM
एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने बैंक की हालिया नियुक्ति योजना - 'HouseWorkIsWork' पर कहा-यह इन महिलाओं को काम पर वापस लाने के लिए की गई पहल है

Axis Bank : एक्सिस बैंक ने ‘हाउस वर्क इज वर्क’ ('HouseWorkIsWork') पहल का आगाज किया है। बैंक इसके तहत उन महिलाओं को अवसरों की पेशकश कर रही है, जो पेशेवर के रूप में फिर से अपना करियर शुरू करना चाहती हैं। इस पहल के पीछे महिलाओं को यह भरोसा देना है कि वे अभी भी रोजगार के योग्य हैं, उनमें कौश है और वे एक बैंक में कई तरह की नौकरियों के लिए फिट हैं। एक्सिस बैंक (Axis Bank) के प्रेसिडेंट और एचआर हेड राजकमल वेमपति ने बैंक की हालिया नियुक्ति योजना - 'HouseWorkIsWork' पर एक संवाद में कहा कि यह इन महिलाओं को काम पर वापस लाने के लिए की गई पहल है।

योग्यता

Qualifications : एक मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम ग्रेजुएशन होना एक जरूरी शर्त है।


Fixed Deposit: ये 5 बैंक दे रहे हैं टैक्स सेविंग एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट

नौकरी से जुड़ी कुशलताएं

Role Proficiencies : सफलतापूर्वक नौकरी के लिए कैंडीडेट में निम्नलिखित स्किल होनी चाहिए।

-अच्छा कम्युनिकेशन (मौखिक और लिखित)

-प्रेशर में काम करने और डेडलाइन को पूरा करने की क्षमता

-एक टीम प्लेयर बनने में दिलचस्पी और कौशल

-एक आवश्यक एंड Android/ iOS वर्जन के साथ उपयुक्त मोबाइल डिवाइस होनी चाहिए

बड़ी संख्या में आ रहे रिज्यूमे

लेंडर एक एचआर हेड ने कहा, “कई ऐसी महिलाएं हैं जो फुल टाइम काम करना चाहती हैं, इसलिए हम महिलाओं सहित सभी के काम के लिए जीआईजी-ए सहित हर फॉर्मेट को खोलना चाहते हैं जो आना चाहती हैं और शाखाओं में काम करना चाहती हैं।”

जीआईजी-ए अवसर एक्सिस बैंक का नया प्लेटफॉर्म है जो अच्छी प्रतिभाओं को आकर्षित करने के मॉडल के रूप में काम करता है, साथ ही लचीलेपन, विविधता और समावेशिता का वादा करता है।

उन्होंने कहा कि 3,000 रिज्यूमे के साथ इस शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए बैंक ने ज्यादा ओवर टाइम के लिए भर्ती करने की सीमा बढ़ा दी है।

सैलरी की बात करें तो एक्सिस बैंक ऐसे कर्मचारियों को उनकी जॉब, स्किल और अनुभव के आधार पर तय होगी। वेमपति ने कहा कि नौकरी अहम है और इम्प्लॉई बेनिफिट नियमित कर्मचारियों के समान होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।