Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में दशहरा, दिवाली, छठ पूजा, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे कई बड़े त्योहार हैं। अक्टूबर में इन त्योहारों के कारण बैंक ब्रांच सभी राज्यों में अलग-अलग दिन मिलाकर 21 दिन बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल है। यानी, इस महीने बैंक कर्मचारियों की छुट्टियों के मामले में लॉटरी लगने वाली है। 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं और साथ ही इस महीने बैंक कर्मचारियों को 6 दिन का लॉन्ग वीकेंड हॉलिडे भी मिलने वाला है।
