Bank Holiday: दशहरा, दिवाली के कारण अक्टूबर में 21 दिन बैंक और 13 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में दशहरा, दिवाली, छठ पूजा, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे कई त्योहार हैं। इन त्योहारों के कारण अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 7:34 PM
अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में दशहरा, दिवाली, छठ पूजा, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे कई त्योहार हैं। इन त्योहारों के कारण अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे। वहीं, शेयर बाजार अक्टूबर के महीने में 13 दिन बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं।

13 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

अक्टूबर में शेयर बाजार 5 अक्टूबर को दशहरे के दिन बंद रहेगा। इसके अलावा 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन सोमवार को भी बंद रहेगा। हालांकि, दिवाली के दिन शाम में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। 26 अक्टूबर बुधवार के दिन दिवाली और लक्ष्मी पूजा के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।


21 दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर के लिए बैंक छुट्टियों की सूची भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई है और दिशानिर्देशों के अनुसार, विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक छुट्टियों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। लोकल छुट्टी राज्य सरकार तय करती है। इसलिए ग्राहकों को बैंक जाने से पहले अपनी ब्रांच में पूछ लेना चाहिए की बैंक बंद हैं या खुले। अक्टूबर के महीने में 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंक की पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से शुरू होगी। दुर्गा पूजा और दशहरा या विजयदशमी जैसी अन्य छुट्टियां 5 अक्टूबर 2022 को होगी।

ये है अक्टूबर 2022 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अक्टूबर - बैंक अकाउंट की क्लोजिंग (Half Yearly)

2 अक्टूबर - रविवार और गांधी जयंती छुट्टी

3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)

4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव

5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव

6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)

7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)

8 अक्टूबर - दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)

9 अक्टूबर - रविवार

13 अक्टूबर - करवा चौथ

14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार

16 अक्टूबर - रविवार

18 अक्टूबर – कटि बिहू

22 अक्टूबर - चौथा शनिवार

23 अक्टूबर - रविवार

24 अक्टूबर - काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी)

25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा

26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस

27 अक्टूबर - भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा

30 अक्टूबर - रविवार

31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा

ऑनलाइन कर सकते हैं काम

हालांकि, बैंक 21 दिनों के लिए अक्टूबर में बंद रहेंगे लेकिन ग्राहकों को चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह मिलती रहेगी।

सेंसेक्स में 1017 अंकों की जबरदस्त तेजी, जानिए बाजार में किन कारणों से लौटी रौनक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।