बेरोजगारी भत्ता: देश में नौकरियों को लेकर बड़ी समस्या है। सरकारी से लेकर प्राइवेट सेक्टर जॉब में मौके भी काफी कम है। यही कारण है कि बेरोजगारों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में देश के कई राज्य शिक्षित बेरोजगारों की मदद करने के लिए बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh) भी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मुहैया करा रही है। बेरोजगारी भत्ते का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
बेरोजागरी भत्ता हासिल करने के लिए कैंडिडेट को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। उम्र 21 से 35 साल के बीच होना चाहिए। भत्ता पाने वाले के परिवार की सालाना इनकम 3 लाख रुपये से कम होना चाहिए।
युवाओं को मिलते हैं 1500 रुपये
मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। अगर इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो इसका फायदा एक महीने तक मिलेगा। ये फायदा अगर आप लंबे समय के लिए चाहते हैं तो रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ एक व्यक्ति 3 साल तक उठा सकता है।
चाहिए होंगे ये 5 डॉक्यूमेंट्स
आपको इसके लिए आधार कार्ड, एड्रेस का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, 12वीं की मार्कशीट जैसे तमाम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है।
मध्य प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए कैंडिडेट को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://mprojgar.gov.in/ पर विजिट करना होगा। वेबसाइट पर दिए गए Job Seeker New to this Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद एक फार्म खुलेगा जिसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है। इसके बाद कुछ डॉक्यूमेंट्स अटैच करना होगा। फिर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भर कर Submit पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब आप आईडी और पासवर्ड से कभी भी अपने एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।