BSNL: बीसएनएल (BSNL) अपने प्रीपेड प्लान (prepaid plan) ग्राहकों के लिए नया प्लान लेकर आया है। जहां जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्लान्स के रेट बढ़ाए हैं लेकिन BSNL ने कीमतों को कम कर दिया है। BSNL की कोशिश अपने साथ लोगों को खींचना है और इसके लिए वह रोजाना अलग-अलग सर्किल पर पुराने प्लान को बदल रहा है या नए प्लान्स लेकर आ रहा है। अब BSNL ने एक प्लान लॉन्च किया है जिसमें 60 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान की कीमत 500 रुपये भी कम है और साथ ही ये सभी फायदे मिल रहे हैं।
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड - Bharat Sanchar Nigam Limited) का 447 रुपये वाला प्रीपेड प्लान प्लान 60 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। साथ ही इसमें 100GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में 100जीबी डेटा खत्म होने के बाद 80KBPS की स्पीड मिलेगी। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। डेटा और वॉयस कॉलिंग से लेकर ओटीटी सब्सक्रिप्शन्स के फायदे भी मिल रहे हैं। इसमें आपको दो महीनों यानी 60 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथी है 100जीबी डेटा में रोजाना इस्तेमाल करने की कोई लिमिट नहीं है।
BSNL का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान प्लान 110 दिन की वैलिडिटी के साथा आता है। साथ ही इसमें 2GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में 220जीबी डेटा मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। हालांकि, इस प्लान में रोजाना डेटा इस्तेमाल करने की लिमिट है।