BSNL के इस प्लान से ग्राहक खुश, रोजाना 5GB डेटा, 3 महीने तक रिचार्ज का झंझट खत्म

BSNL Plans: आज हम आपको BSNL के ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं। जिसमें ग्राहकों को शानदार फायदे मिल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान में काफी इजाफा किया है। इस बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को कई किफायती और आकर्षक प्लान मुहैया करा रहा है

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 3:08 PM
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited –BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान लॉन्च किए हैं

BSNL Plans: कोरोना महामारी के बाद से वर्क फ्रॉम होम के चलन में तेजी आई है। ऐसे में बहुत से लोग हैं, जिनके पास डेटा की खपत बढ़ गई है। अगर आपको भी मोबाइल में डेटी की जरूरत ज्यादा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited –BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए कम कीमत यानी अर्फोडेबल कीमत में शानदार प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी के पास कुछ ऐसे प्लान भी हैं। जिनमें रोजाना 5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही 84 दिन की लंबी वैलिडिटी भी मिलती है।

टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर लगातार कॉम्पटिशन बना हुआ है। ऐसे में और इसलिए ग्राहक भी कंफ्यूज़ रहते हैं कि कौन सा प्लान रिचार्ज लिया जाए। आमतौर पर लोग कम दाम में ज्यादा फायदे वाले प्लान की तलाश में रहते हैं। ऐसे में हम आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के काफी सस्ते और किफायती प्लान के बारे में बता रहे हैं।

599 रुपये का प्लान


BSNL के इस प्लान में आपको इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए रोजाना 5GB डाटा मिलता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा मात्रा में इंटरनेट का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आप इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं। 599 रुपये के इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप मंथली खर्च के हिसाब से देखें तो ये आपको करीब 200 रुपये का पड़ जाएगा। इसके अलावा BSNL के इस रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिल रहा है। इस प्लान में आपको रोजाना SMS की सुविधा भी मिलती है। डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद स्पीड कम होकर 80Kbps कर दी जाएगी। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल डेटा 420GB मिलता है।

Airtel ने बढ़ाई अपने इस प्लान की वैलिडिटी, मिलेगा रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल जैसे कई फायदे

BSNL का 447 रुपये का प्लान

इस प्लान में कंपनी कुल 100GB हाई-स्पीड डेटा मुहैया कराती है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 80Kbps रह जाती है। इसकी वैलिडिटी 60 दिन की है। इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर डेटा वाउचर सेक्शन में जाकर खरीदा जा सकता है। ये प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही Eros Now का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।

BSNL का 429 रुपये का प्लान

इस प्लान में ग्राहकों को 81 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें OTT बेनिफिट भी मिलता है। इसमें रोजाना 1GB हाई-स्पीड डेचा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40Kbps की रह जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।