BSNL Plans: कोरोना महामारी के बाद से वर्क फ्रॉम होम के चलन में तेजी आई है। ऐसे में बहुत से लोग हैं, जिनके पास डेटा की खपत बढ़ गई है। अगर आपको भी मोबाइल में डेटी की जरूरत ज्यादा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited –BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए कम कीमत यानी अर्फोडेबल कीमत में शानदार प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी के पास कुछ ऐसे प्लान भी हैं। जिनमें रोजाना 5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही 84 दिन की लंबी वैलिडिटी भी मिलती है।
