खेतीबाड़ी के काम-काज को अगर बिजनेस के मकसद से किया जाए तो मोटी कमाई कर सकते हैं। अब किसान भी परंपरागत खेती को छोड़कर नकदी फसलों की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे ही आज हम एक ऐसे फूल के बारे में बात कर रहे हैं। जिससे किसान जल्द ही मालामाल हो जाएंगे। इस फूल का नाम है जिरेनियम। वैसे भी देश में सुगंधित पौधों की खेती करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार एरोमा मिशन के तहत काम कर रही है। जिरेनियम एक प्रकार का सुगंधित पौधा है। इस पौधे को गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है।