Get App

Business Idea: इस बिजनेस के बारे में आपने नहीं सुना होगा! 10 लाख रुपये की होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: बैंगन की खेती साल भर तक चल सकती है। आज कल पढ़े लिखे लोग भी खेती की ओर रूख कर रहे हैं और लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2022 पर 8:41 AM
Business Idea: इस बिजनेस के बारे में आपने नहीं सुना होगा! 10 लाख रुपये की होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
बैंगन की खेती से आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

Business Idea: आज के अर्थयुग में जहां नौकरी की मारा-मारी है, वहॉं अगर आप किसी बिजनेस में हाथ अजमाते हैं तो मोटी कमाई होने की पूरी संभावना है। बिजनेस में थोड़ा धैर्य की जरूरत होती है, लेकिन कमाई के नजरिए से देखें तो नौकरी से भी ज्यादा कमाई हो जाती है। आजक के पढ़े लिखे युवा खेती की ओर भी तेजी से रूख कर रहे हैं और लाखों रुपये महीना बेहद आसानी से कमा रहे हैं। ऐसे ही आज हम आपको बैंगन की खेती (Brinjal Farming) के बारे में बता रहे हैं।

इसकी बहुत सारी किस्में होती हैं। किस्मों और रख-रखाव के आधार पर यह फसलें 8 महीने से 12 महीने तक चल सकती हैं। बैंगन की खेती से आप मोटा मुनाफा (profit in Mustard Farming) कमा सकते हैं, लेकिन पहले ये तय करना जरूरी है कि आपके इलाके में कौन सा बैंगन बिकता है। यानी बैंगन उगाने से पहले मंडी जाकर थोड़ा रिसर्च जरूर कर लें और फिर मांग वाले बैंगन की किस्म उगाएं।

कैसे करें बैंगन की खेती

बैंगन को खरीफ और रबी के साथ-साथ सभी सीजन में पूरे साल उगाया जा सकता है। बैंगन की खेती मिश्रित फसल के रूप में भी की जाती है। बैंगन का अधिक उत्पादन हासिल करने के लिए बीजों का सही रोपण होना चाहिए। दो पौधों के बीच की दूरी का ध्यान रखना चाहिए। दो पौधों और दो कतार के बीच की दूरी 60 सेंटीमीटर होनी चाहिए। बीज रोपण करने से पहले खेत की अच्छे तरीके से 4 से 5 बार जुताई करके खेत को समतल करना चाहिए। फिर खेत में जरूरत के मुताबिक, बेड बनाने चाहिए। बैंगन की खेती में प्रति एकड़ 300 से 400 ग्राम बीजों को डालना चाहिए। बीजों को 1 सेंटीमीटर की गहराई तक बोने के बाद मिट्टी से ढक देना चाहिए। बैंगन की फसल दो महीने में तैयार हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें