Business Idea: गांव से लेकर शहर में कहीं भी करें यह बिजनेस, लाखों रुपये महीना होगी कमाई

Business Idea: खीरा की खेती आप किसी भी जगह पर कर सकते हैं। यह फसल सिर्फ 2 महीने में तैयार हो जाती है। इसे नदियों और तालाबों के किनारे भी उगाया जा सकता है

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
सरकार से सब्सिडी लेकर खीरे की खेती से मोटी कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: अगर आप कम समय में कोई ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं जहां लागत कम हो, जगह का कोई झंझट न हो और हर महीने मोटी कमाई हो। तो हम आपको एक ऐसी खेती करने का आइडिया दे रहे हैं जहां आप लाखों रुपये महीना आराम से कमा सकते हैं। आप खीरा की खेती (Cucumber Farming) करना शुरू कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे किसी भी तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है। यानी इसे आप बलुई मिट्टी, चिकनी मिट्टी, दोमट मिट्टी, काली मिट्टी, सिल्ट मिट्टी कहीं भी इसकी खेती कर सकते हैं।

हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

ऐसे में आप अपने गांव से लेकर शहर में कहीं भी इसकी खेती कर सकते हैं। इन दिनों खीरे की अच्छी डिमांड है। खीरा के बिना तो सलाद भी अधूरा ही रहता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है। खीरे की फसल 60 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है। खीरे का मौसम तो गर्मी में माना गया है। लेकिन बारिश के समय भी इसकी अच्छी खेती हो जाती है। और बाजार में लाकर बंपर कमाई भी की जा सकती है। खीरा की खेती के लिए जमीन का PH 5.5 से 6.8 तक अच्छा माना गया है। इसे नदियों और तालाबों के किनारे भी उगाया जा सकता है।

Business Idea: यह सुपरहिट बिजनेस नौकरी की टेंशन को कर देगा खत्म, शुरू करते ही होने लगेगी मोटी कमाई


सरकार से भी सब्सिडी लेकर शुरू कर सकते हैं खेती

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के एक किसान ने खीरे की खेती का कारोबार शुरू किया। उन्होंने सिर्फ 4 महीने में 8 लाख रुपये की कमाई की। खीरे की खेती के लिए उन्होंने नीदरलैंड के खीरे की बुवाई की थी। इन खीरों की खासियत यह है कि इसमें बीज नहीं होते। लिहाजा इन खीरों की मांग बड़े रेस्टोरेंट और होटलों में अधिक रही।

इसके अलावा आप हाइब्रिड खीरा के बीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें भी लाखों रुपये की कमाई होती है। खीरे की हाइब्रिड बीजों मे पैदावार दोगुना बढ़ने की संभावना रहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।