Business Idea: नमकीन के बिजनेस से करें लाखों में कमाई, गांव-शहर हर जगह है बंपर डिमांड

Business Idea: नमकीन का बिजनेस शुरू करने के लिए 300 से 500 वर्ग फुट जगह की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने घर के किसी हिस्से को भी ले सकते है। इसके साथ ही FSSAI रजिस्ट्रेशन और फूड लाइसेंस भी लेना होता है। वैसे भी नमकीन को लोग पूरे देश में बड़े चाव से खाते हैं। बहुत से लोग सुबह-शाम चाय के साथ बिस्कुट या नमकीन खाना पसंद करते हैं

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 8:38 AM
Story continues below Advertisement
Business Idea: नमकीन का बिजनेस सदाबहार है। इसे गांव या शहर में कहीं भी बहुत कम पैसे लगाकर शुरू कर सकते हैं

Business Idea: अगर आप कोई बिजनेस (Business Idea) शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि कन सा बिजनेस शुरू करें। ऐसे में आपको हम कुछ आइडिया दे सकते हैं। हम एक ऐसे बिजनेस के बारे बताने जा रहे है। जिसमें आपको हर महीने कम से कम 2 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं। इसे गांव से लेकर शहर तक में कहीं भी शुरू कर सकते हैं। हर जगह इसकी बंपर डिमांड रहती है। ये है नमकीन बनाने का बिजनेस। इस बिजनेस को आप नौकरी के साथ भी शुरू कर सकते हैं।

शाम में चाय के बाद दूसरी चीज नमकीन ही है। जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं।  आपके घर की रसोई का अहम सामान है। नमकीन का बिजनेस शुरू करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। आप इसको छोटे या फिर बड़े स्तर से शुरू कर सकते हैं। आप अपनी लागत के हिसाब से इस बिजनेस को शुरु कर सकते हैं।

कैसे करें शुरू?


नमकीन बनाने के लिए सेव मेकिंग मशीन, फ्रायर मशीन, मिक्सिंग मशीन, पैकेजिंग और वजन करने की मशीन की जरूरत होती है। इस बिजनेस के लिए छोटी दुकान या फैक्ट्री शुरू करने के लिए 300 वर्ग फुट से 500 वर्ग फुट की जगह की जरुरत पड़ेगी। साथ ही फैक्ट्री पास कराने के लिए कई तरह की सरकारी अनुमतियों की जरूरत होगी। मसलन फूड लाइसेंस, एमएसएमई रजिस्ट्रेशन और जीएसटी रजिस्ट्रेशन जैसी तमाम जरूरतें पूरी करनी होगी।

इन चीजों की होगी जरूरत

नमकीन बनाने के लिए कच्चे माल की भी जरूरत पड़ेगी। यानी बेशन, आयल, मैदा, नमक, मसाले, मूंगफली के दाने, मसूर, मूंग की दाल जैसी तमाम चीजों की जरूरत पड़ेगी। काम करने के लिए 1-2 कर्मचारियों की भी जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही कम से कम 5-8 किलोवाट का बिजली का कनेक्शन लेना होगा।

Business Idea: कम पैसे में शुरू करें बिस्कुट बनाने का बिजनेस, रोजाना होगी अंधाधुंध कमाई

कमाई

इस पूरे बिजनेस को शुरू करने में कम से कम 2 लाख और ज्यादा से ज्यादा 6 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद आप कुछ ही दिन में लागत का करीब 20 से 30 फीसदी मुनाफे के रूप में कमा सकते हैं। अगर आप 6 लाख रुपया खर्च करते हैं तो आपको 30 फीसदी फायदा जरूर मिलेगा। यानी 2 लाख रुपये तक आसानी से कमाई हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।